मंडी में थमी उतार-चढ़ाव की रफ्तार, देखें मक्का, गेहूं और दालों के दाम

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Mandi Update: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में गुरुवार को अनाज, दाल और तिलहन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. कारोबार सामान्य रहा, जबकि व्यापारियों ने आने वाले दिनों में बाजार भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Mandi Update: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में गुरुवार (25 जून 2026) को कृषि उपज का बाजार लगभग स्थिर रहा. मंडी में अनाज और दालों की आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश जिंसों के भाव पूर्ववत बने रहे. कारोबारियों के अनुसार मांग और आवक के आधार पर आगामी दिनों में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

गेहूं और चावल के भाव स्थिर

मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2800 रुपये तथा न्यूनतम 2450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं मंसूरी चावल 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा. मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

दालों में अरहर सबसे महंगी

दालों की बात करें तो अरहर दाल सबसे महंगी रही. इसका भाव 10600 रुपये से 14500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये, चना दाल 5550 से 6600 रुपये तथा मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही.

तिलहन और खाद्य तेल के भाव

काली सरसों का भाव 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल तथा पीली सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2250 रुपये से 2550 रुपये के बीच दर्ज किया गया.

गोटा चना और मूंग की कीमत

गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तथा गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकता रहा.

सब्जियों का हाल

Mandi Update: मंडी में आलू 1040 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्याज 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा. व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के अनुसार सब्जियों के भाव में आगे बदलाव संभव है.

जानिए किस वस्तु की कितना है कीमत

  • मक्का : 2100 रुपये
  • गेहूं : 2450 से 2800 रुपये
  • चावल मंसूरी : 2200 से 2500 रुपये
  • चावल अरवा मोटा : 3200 से 3400 रुपये
  • मसूर दाल : 5550 से 6750 रुपये
  • मूंग दाल : 9540 से 9600 रुपये
  • अरहर दाल : 10600 से 14500 रुपये
  • चना दाल : 5550 से 6600 रुपये
  • गोटा चना : 6200 से 6400 रुपये
  • गोटा मूंग : 8500 से 9000 रुपये
  • काली सरसों : 6800 से 7100 रुपये
  • पीली सरसों : 8000 से 8500 रुपये
  • सरसों तेल (15 लीटर) : 2250 से 2550 रुपये
  • आलू : 1040 से 1200 रुपये
  • प्याज : 2300 से 2400 रुपये

ALSO READ: 29-30 जून को निकलेगी दो दिवसीय किसान पदयात्रा, 500 से अधिक किसान होंगे शामिल

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन