अगस्त क्रांति दिवस : सूर्यगढ़ा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया गया याद

Updated:
विज्ञापन

पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे.

August Kranti Diwas : सूर्यगढ़ा में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को याद किया गया. स्वतंत्रता सेनानी मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. उपस्थित लोगों ने देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

August Kranti Diwas : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को सूर्यगढ़ा में देश के अमर शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. सूर्यगढ़ा प्रखंड स्वतंत्रता सेनानी मंच के संयोजक एवं समाजसेवी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय बुद्धिजीवी, चिकित्सक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

स्वतंत्रता आंदोलन में सूर्यगढ़ा के वीर सपूतों को किया याद

शाहिद की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह.
शाहिद की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह.

कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पहले से की गयी थी और इसकी जानकारी प्रखंड क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गयी थी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सूर्यगढ़ा क्षेत्र के कई वीर सपूतों ने सक्रिय भागीदारी निभायी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. वहीं कारगिल युद्ध में भी सिंगारपुर के एक वीर सैनिक ने देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी.

अगस्त क्रांति ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी थी नई दिशा

शाहिद की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते बुद्धिजीवी.
शाहिद की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते बुद्धिजीवी.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी. अगस्त क्रांति ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन को और मजबूत किया. हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

वक्ताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया. इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों को भी याद किया गया और युवा पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया.

मौके पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, स्कूल संचालक संजीत अम्बष्ठा, विपिन साव, मुन्ना कुमार, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार सुमन, अनुराग आनंद सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन