पिस्तौल लेकर मारपीट मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

पिपरिया थाना में गिरफ्तार आरोपी

Crime News: बसौना गांव में पिस्तौल के साथ मारपीट की घटना के बाद छह माह से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पिपरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Crime News: सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना पुलिस ने बसौना गांव में पिस्तौल से लैस होकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसौना गांव निवासी विजय राय के पुत्र अमिताभ कुमार राय के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट में पेश किया.

जनवरी 2025 की घटना में था नामजद

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि आरोपी पिपरिया थाना कांड संख्या 06/25 का नामजद अभियुक्त है. यह मामला 14 जनवरी 2025 को बसौना गांव में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है. घटना के दौरान अभियुक्त पक्ष पर पिस्तौल के बल पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था.

पीड़ित ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Crime News: इस मामले में बसौना गांव निवासी सुनील साहू के पुत्र राहुल कुमार साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी में कुल चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद से अमिताभ कुमार राय फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ: मंडी में थमी उतार-चढ़ाव की रफ्तार, देखें मक्का, गेहूं और दालों के दाम

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन