मामूली विवाद में मारपीट, दो महिलाएं जख्मी

Updated:
विज्ञापन
मामूली विवाद में मारपीट, दो महिलाएं जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार की सुबह सात बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार की सुबह सात बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना में एक पक्ष के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले जालो यादव की पत्नी पिंकी देवी व दूसरे पक्ष के इसी गांव के रहने वाले मुकेश यादव की पत्नी बिलोचनी देवी जख्मी हो गये. दोनों ही महिलाओं का सिर फट गया. घायल का सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ. घायल पिंकी देवी का कहना था कि मुकेश यादव की बकरी अक्सर उनके घर में घुसकर अनाज खा जाती है. विरोध करने पर मारपीट किया जाता है. सोमवार की अपराह्न 12 बजे दोनों पक्ष शिकायत लेकर सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे. दोनों ही पक्ष का कहना था कि विरोधी पक्ष द्वारा ईंट-पत्थर से मारपीट की गयी. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को आवेदन देने के लिए कहा गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कारवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन