चोरी के तीन मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 03 Aug 2025 8:58 PM
चोरी के तीन मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार
लखीसराय. किऊल जीआरपी पुलिस ने रविवार की सुबह किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था दो लोगों को पकड़कर जांच की तो उनके पास से चोरी का तीन मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष मकसूदन पासवान ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में एक मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल टोला निवासी योगेंद्र पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार को एक चोरी के मोबाइल तथा समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाछोपुर निवासी स्व. शंकर साह के पुत्र दीप नारायण साह को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










