ePaper

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Updated at : 21 Feb 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

जिले के उत्पाद थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर की गयी सघन जांच अभियान के दौरान देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

जांच अभियान के दौरान 12 पियक्कड़ भी धराया, एक बाइक जब्त

लखीसराय

जिले के उत्पाद थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर की गयी सघन जांच अभियान के दौरान देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गये. इस दौरान 12 शराबी को भी पकड़ा गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से जागेश्वर चौधरी के पुत्र टेनी चौधरी को डेढ़ लीटर व हीरा चौधरी के पुत्र मौसम चौधरी को दो लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं किऊल रेलवे मैदान से टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी सुनील मंडल के पुत्र सुमित कुमार व कवैया रोड वार्ड नंबर 25 के ओम साव के पुत्र राहुल कुमार उर्फ रामू कुमार को एक बाइक पर सवार तीन लीटर विदेशी शराब व 10 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया, इस दौरान दोनों तस्कर बाइक छोड़कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जबकि मनकठ्ठा रेलवे स्टेशन के पास से अज्ञात अवस्था में रखे 8.11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. दूसरी ओर हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी से शिवशंकर महतो के पुत्र दिलखुश कुमार, परसावां निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र विनोद कुमार, किऊल से खुरियारी निवासी सोचना यादव के पुत्र बबलू कुमार, सातो यादव के पुत्र नीतीश यादव, गोड्डीह निवासी प्रकाश राम के पुत्र सुदामा कुमार, नरसिंह राम के पुत्र प्रमोद राम, चुक्कू यादव के पुत्र संजीत यादव, मोहन यादव के पुत्र चंदन कुमार, मेघनाथ यादव के पुत्र सूरज कुमार, कैलाश मंडल के पुत्र अटारी मंडल, ग्रिस यादव के पुत्र विकाश कुमार, मन्नू मंडल के पुत्र नंदलाल को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

—————————————————————————————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन