शराब के साथ दो तस्कर व नौ पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो तस्कर व नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो तस्कर व नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल स्टेशन से मुंगेर जिला के लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के विरोजपुर पोखिरया निवासी कारेलाल राय के पुत्र दिलखुश कुमार को आठ लीटर व बड़हिया स्टेशन के पास से इंदुपुर निवासी टुनटुन सिंह के पुत्र राजीव कुमार को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं तेतरहाट से सावन खैरमा निावसी बेगर तांती के पुत्र कार्तिक तांती, नंदलाल साव के पुत्र पप्पू साव, शरमा मुसहरी से अमृत पासवान के पुत्र मनोज पासवान, रामरूप रजक के पुत्र कैलाश रजक, टाउन थाना के चरोखरा से गरीब केवट के पुत्र श्रीलाल केवट व बड़हिया से सियाराम यादव के पुत्र शंभु यादव, राजकुमार मांझी के पुत्र झापो मांझी व दौव सिंह के पुत्र केशर सिंह को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










