पॉक्सो एक्ट मामले में दो नाबालिग लड़की बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 7:21 PM
पॉक्सो एक्ट मामले में 14 घंटे के अंदर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद करने के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को रामगढ़ चौक थाना के एसआइ मदन कुमार सिंह ने पॉक्सो एक्ट मामले में 14 घंटे के अंदर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद करने के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. मामला 20 नवंबर की देर रात्रि का है. जब रामगढ़ चौक प्रखंड की दो नाबालिग लड़की दो लड़के के साथ फरार हो गयी थीं. जिसका लिखित आवेदन लड़की के पिता द्वारा रामगढ़ चौक थाना में दिया गया. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो युवक को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलम सिनेमा पानी टंकी निवासी प्रेमसागर चौधरी के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई एवं दूसरा युवक भी मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरतनी घाट पुरानी पुलिस लाइन निकट के निवासी राजेश यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई. इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गयी एवं 14 घंटा के अंदर दोनों लड़कियों को बरामद किया. साथ ही दोनों लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










