ePaper

दो शराब तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

Updated at : 04 Aug 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
दो शराब तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

दो शराब तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही दो लोगों को शराब के नशे में पकड़ा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत संसार पोखर में छापेमारी के दौरान संसार पोखर वार्ड नंबर 19 के निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी पुतुल देवी को ढाई लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं पीरीबाजार थाना क्षेत्र के पीरीबाजार में छापेमारी के दौरान पीरीबाजार वार्ड नंबर छह निवासी स्व सखीचंद्र चौधरी के पुत्र इंद्रदेव चौधरी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं कजरा थाना क्षेत्र के कजरा से उसी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी शंभू पासवान के पुत्र रामविलास पासवान व मानिकपुर थाना क्षेत्र भवानीपुर निवासी अशोक कुमार पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच के उपरांत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन