दो शराब तस्कर व दो पियक्कड़ गिरफ्तार
दो शराब तस्कर व दो पियक्कड़ गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से दो तस्कर व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिगहा के संतोष चौधरी के पुत्र रिंकु देवी को 11 लीटर देसी शराब व कोनाग से मसूदन चौधरी के पुत्र रूना देवी को 4.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं कजरा थाना क्षेत्र के अलीनगर से मुंगेर जिला के रामनगर गांव निवासी प्रकाश के पुत्र अजय कुमार व पीरीबाजार थाना क्षेत्र के महिसोनी गांव निवासी से बिलौरी गांव निवासी सदानंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










