गोलभट्टा में आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
गोलभट्टा में आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

प्रखंड के गोलभट्टा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों के फूस का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया

विज्ञापन

बड़हिया.

प्रखंड के गोलभट्टा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों के फूस का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. मेघु यादव के पुत्र दिनेश यादव और बालेश्वर यादव के घर में आग लगी है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के समय घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. पीड़ितों के अनुसार भूसा, चौकी, बर्तन, कपड़े और अनाज समेत दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं आग में नष्ट हो गयी. इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. बाद में अग्निशमन विभाग की वाहन भी पहुंची, जिसके सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन सामान्य रूप से शुरू कर सके.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन