जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग जख्मी

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग जख्मी

विज्ञापन

रुस्तमपुर गांव में जमकर हुई मारपीट, छह वर्षीय बच्ची का हाथ टूटा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

बड़हिया. रुस्तमपुर गांव में सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गये, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में कराया गया. जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की ओर से नरेश चौधरी की पुत्री संजू कुमारी, पिंटू चौधरी की पत्नी पूजा देवी घायल हुई. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी गीता देवी, उनकी पुत्री मुस्कान कुमारी, सुरेश चौधरी की पत्नी चंदरी देवी, जितेंद्र चौधरी की पत्नी कविता देवी, उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी तथा उपेंद्र चौधरी की पत्नी रेखा देवी घायल बतायी जा रही है. घटना के दौरान मारपीट इतनी गंभीर हो गयी कि जितेंद्र चौधरी की छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार की रात अचानक उग्र हो गया. देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही. इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वीरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन