ePaper

तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, मौत

Updated at : 01 Sep 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, मौत

प्रखंड टाल क्षेत्र स्थित बीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठवा गांव के तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड टाल क्षेत्र स्थित बीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठवा गांव के तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गयी. मृतक बच्चे की पहचान कोठवा वार्ड संख्या आठ निवासी विकास साव के 10 वर्षीय पुत्र राजू कुमार तथा उपेंद्र साव के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के समीप ही मछली पालन के लिए पोखर बना है, जो सूखा हुआ था, लेकिन हरूहर नदी का जलस्तर बढ़ने से पोखर पूरी तरह पानी से भर गया है. जिसमें दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये और डूब गये. आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से निकलकर आनन-फानन में इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. राजू व आयुष की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में बीरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन