पशुओं के बांझपन को दूर करने को ले दे कीड़ा मारने की दवा व लीवर टॉनिक

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैंदी पंचायत के कैंदी गांव में शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन विकास द्वारा एक दिवसीय बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया
हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैंदी पंचायत के कैंदी गांव में शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन विकास द्वारा एक दिवसीय बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित शिविर का प्रथम वर्गीय पशु-चिकित्सालय के भ्रमणशील डॉ रामानंद प्रसाद से पशुपालकों को लाभ मिला. किसान संजय सिंह ने बताया कि बांझपन का शिकार होने पर पशु गर्भधारण नहीं कर पाती है. डॉ रामानंद प्रसाद ने बताया कि पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं में व्याप्त बांझपन को दूर करने, प्रत्येक तीन महीने पर कीड़े मारने का दवा व प्रत्येक तीन महीने पर लिवर टॉनिक, कैल्शियम व मिक्सर मिनरल देने के साथ साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए. शिविर में करीब 37 पशुओं का उपचार करने के साथ-साथ कई प्रकार का दवा दिया गया. मौके पर उपस्थित भ्रमणशील पशु चिकित्सालय पदाधिकारी डॉ रामानंद प्रसाद, एमवीयू डॉ संजीव कुमार, रणजीत कुमार, अमित कुमार वर्मा एवं अन्य ग्रामीण पशुपालकों किसान मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










