एक ही रात चोरों ने चार दुकान में की चोरी

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 किनारे गढ़ी बिशनपुर गांव में एक मार्केट के चार दुकान का चोरों ने करकट का छत को काटकर दुकान में रखे नकद रुपये चुरा लिया.

विज्ञापन

दुकान के करकट का छत काटकर चुरा ली नकद राशि लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 किनारे गढ़ी बिशनपुर गांव में एक मार्केट के चार दुकान का चोरों ने करकट का छत को काटकर दुकान में रखे नकद रुपये चुरा लिया. जिसकी भनक किसी को नहीं लगी. सुबह जब दुकानदार ने अपना अपना दुकान खोला तो सबसे पहले उनकी नजर दुकान के छत पर नजर पड़ी, तो छत की ओर से धूप आ रहा था. जब दुकानदारों ने अपना अपन गल्ला देखा तो उसमें से रुपये गायब थे. मां चंडिका सुधा कॉर्नर व मार्केट के मालिक टुनटुन कुमार ने बताया कि उनके दुकान से 13 हजार नकद राशि एवं मां चंडिका जनरल स्टोर मालिक सुजय कुमार यादव ने बताया कि उनके दुकान से सात हजार रुपये गायब था. वहीं मार्केट के शिखा हार्डवेयर एवं तनिषा ग्रिल गेट का भी छत काटा गया, लेकिन उसमें पैसा नहीं रहने के कारण चोरों का मंसूबा कामयाब नहीं रहा. इस संबंध में टाउन थाना में टुनटुन कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है. टाउन थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन