मानव सेवा से बढ़कर नहीं है कोई दूसरी सेवा: स्वामी धर्मानंद

Updated:
विज्ञापन
मानव सेवा से बढ़कर नहीं है कोई दूसरी सेवा: स्वामी धर्मानंद

चुलहन दास कृत रामजानकी आश्रम मननपुर रेलवे मैदान में गुरुवार की रात मानव कल्याण को लेकर स्वामी धर्मानंद जी महाराज के नेतृत्व में चैती पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय सत्संग किया गया

विज्ञापन

चैती पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुआ एक दिवसीय सत्संग समारोह

चानन

चुलहन दास कृत रामजानकी आश्रम मननपुर रेलवे मैदान में गुरुवार की रात मानव कल्याण को लेकर स्वामी धर्मानंद जी महाराज के नेतृत्व में चैती पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय सत्संग किया गया. जिसमें उन्होंने सत्संग के माध्यम से बताया कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है. उन्होंने कहा कि सत्संग मानव जीवन के कल्याण का सशक्त माध्यम है. सत्संग से न केवल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है बल्कि की भीतर शांति, संयम और भक्ति की भावना भी विकसित होती है. सत्संग के प्रभाव से मनुष्य के भीतर मौजूद अहंकार का नाश भी होता है और सच्चे मार्ग की ओर अग्रसर होता है. वहीं धर्मानंद दास जी महाराज ने कहा कि आज कितने निर्दोष मानव का नरसंहार हो रहा है. मानव का विचार बदल गया है और अपने प्रेम को भूलकर एक दूसरे को जान लेने पर तुले हैं. जबकि धर्म हमको आपस भाई चारा का ज्ञान देती है, लेकिन ऐसा नहीं होता है. सत्संग के बाद भंडारा का आयोजन भी किया गया. इस सत्संग में कई दूरदराज से सत्संग प्रेमी पहुंचे इस अवसर पर नंदकिशोर यादव, यमुना पंडित, नागेश्वर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन