युवा शक्ति से ही होगा क्षेत्र और राज्य का विकास : डीएम

Updated at : 16 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
युवा शक्ति से ही होगा क्षेत्र और राज्य का विकास : डीएम

युवा शक्ति से ही होगा क्षेत्र और राज्य का विकास : डीएम

विज्ञापन

खीसराय. जिला मुख्यालय के समीप अवस्थित डीआरसीसी महिसोना में बुधवार को कुशल युवा कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास एवं सात निश्चय योजना के सफल संचालन को लेकर जिले भर के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की बैठक की गयी. इसका शुभारंभ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीआरसीसी प्रबंधक संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, डीपीओ स्थापना संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. डीएम ने कहा कि युवा शक्ति ही क्षेत्र और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. इनके उज्जवल भविष्य को लेकर एवं कुशल युवा कार्यक्रम को सफल बनाने लगातार सहयोगात्मक सात निश्चय योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसका प्रचार प्रसार एवं आवश्यक लाभुक लोगों तक पहुंच जरूरी है. जिसमें विद्यालय के लोगों का सहयोग काफी सहायक हो सकते हैं. बैठक में डीआरसीसी के माध्यम से संचालित तीनों योजना क्रमशः बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि 10वीं एवं 12वीं का परीक्षाफल प्रकाशित हो चुका है. 12वीं के बाद ज्यादातर बच्चे जिला से बाहर पढ़ाई हेतु जाते हैं, प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान उन्हें उच्चतर शिक्षा हेतु वैसे संस्थान में नामांकन हेतु प्रेरित किया जाय, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो. उच्चतर शिक्षा में यदि पैसे की कमी हैं, तो वो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को मात्र एक प्रतिशत एवं छात्रों के चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर से ऋण की सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 10वीं पास छात्र-छात्राओं को तीन माह का प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाषा एवं संवाद कौशल, कंप्यूटर की बुनियादी ज्ञान के साथ ही व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है. अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना लाभ लेने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय, प्रबंधक संजय कुमार, सहायक प्रबंधक योजना नवीन भास्कर चौधरी, कंचन सिन्हा, अभिमन्यु कुमार सहित सभी कौशल विकास केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन