एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी, बीडीओ सह एआरओ ने की मतदान केंद्रों की जांच

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ व बीडीओ ने की मतदान केंद्रों की जांच

विज्ञापन

लखीसराय. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी लखीसराय प्रभाकर कुमार व बीडीओ सह एआरओ पल्लवी कुमारी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 124, 125, 126, 127, 128, 140, 141, 145 व 147 सहित अन्य बूथों का जायजा लिया. एसडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, सामग्री व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की पुष्टि की. साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो व मतदान निर्बाध रूप से चले. एसडीओ व बीडीओ ने आगामी चुनाव के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन