दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने सीतारामपुर गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को व पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा से एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा स्थानीय पुलिस ने सीतारामपुर गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को व पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा से एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सीतारामपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले श्री यादव के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी सरोज यादव उर्फ सरलू यादव को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 176/07 मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है. इधर, थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस ने पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा से सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 248/25 छेड़खानी के एक मामले में इसी मोहल्ला के रहने वाले स्वर्गीय राजेंद्र पासवान के पुत्र विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन