पहली बार नगर परिषद ने 65 लाख रुपये वसूला टैक्स

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 31 Mar 2026 6:19 PM

विज्ञापन

पहली बार नगर परिषद ने 65 लाख रुपये वसूला टैक्स

विज्ञापन

पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 के लिए ब्याज रहित टैक्स की हुई वसूली

31 मार्च को ब्याज रहित होल्डिंग टैक्स जमा करने के अंतिम दिन नगर परिषद सूर्यगढ़ा कार्यालय में करदाताओं की उमड़ी भीड़

सूर्यगढ़ा. नवगठित सूर्यगढ़ा नगर परिषद में वर्ष 2026 में पहली बार होल्डिंग टैक्स वसूली करने का काम शुरू किया गया. प्रधान सहायक प्रिंस कुमार व टैक्स संग्राहक कुंदन कुमार ने बताया कि यहां नगर परिषद क्षेत्र में कर दाताओं से वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 के लिए होल्डिंग टैक्स की वसूली की जा रही है. 31 मार्च 2026 को ब्याज रहित टैक्स जमा करने का अंतिम मौका है. इसके बाद कर दाताओं को ब्याज के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करना पड़ेगा.

नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करने के लिए करदाताओं की भीड़

मंगलवार को ब्याज रहित होल्डिंग टैक्स जमा करने का अंतिम दिन था. इसे लेकर सुबह से ही नगर परिषद सूर्यगढ़ा कार्यालय में कर दाताओं की भीड़ देखी गयी. यहां टैक्स जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. जिन कर दाताओं के घर पर मूल्यांकन कर टैक्स के लिए स्कैनर नहीं लगाया गया था. उनके लिए फिलहाल कर दाताओं के द्वारा दी गयी. जानकारी के आधार पर टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था थी. कई काउंटर होने के बाद भी भीड़ की वजह से लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा था.

सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2026 में पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए होल्डिंग टैक्स वसूलने का काम शुरू हुआ. 31 मार्च तक लोगों को बिना किसी ब्याज के टैक्स जमा करने की छूट दी गयी. टैक्स संग्राहक कुंदन कुमार ने बताया कि लगभग 65 लख रुपये टैक्स वसूला गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन