उत्पाद विभाग ने की 25 वाहनों नीलामी

Updated:
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने की 25 वाहनों नीलामी

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब तस्करी में बरामद किये गये वाहनों की गुरुवार को थाना परिसर में नीलामी की

विज्ञापन

52 वाहन को किया जाना था नीलामी, 3 लाख, 59 हजार 500 राजस्व की हुई प्राप्ति

लखीसराय

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब तस्करी में बरामद किये गये वाहनों की गुरुवार को थाना परिसर में नीलामी की. नीलामी प्रक्रिया एसडीओ प्रभाकर कुमार व एसडीपीओ शिवम कुमार की देखरेख में की गयी. उत्पाद निर्मल कुमार ने बताया कि 52 वाहनों की नीलामी होनी थी, जिसमें 25 वाहन को नीलाम किया गया, शेष वाहन को अगली तिथि निर्धारण के बाद नीलामी की जायेगी. उन्होंने बताया कि आज की नीलामी प्रक्रिया में 17 दो पहिया वाहन बाइक से एक लाख 77 हजार, छह तीन पहिया वाहन ई-रिक्शा से एक लाख 11 हजार व दो चार पहिया वाहन से 71 हजार 500 रुपये में बेचकर राजस्व की प्राप्ति की गयी. मौके पर एमवीआई प्रतीक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन