संगठन के आधार पर ही देश को किया जा सकता है सशक्त : शरद राव

Updated at : 09 Feb 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन के आधार पर ही देश को किया जा सकता है सशक्त : शरद राव

संगठन के आधार पर ही देश को किया जा सकता है सशक्त : शरद राव

विज्ञापन

शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार के लिए कार्यकर्ता को प्रेरित करने के लिए महाराष्ट्र से पहुंचे वरिष्ठ संघ प्रचारक

लखीसराय. शाखा रूपी टावर हर गांव में हो तो राष्ट्रभक्ति की आवाज सभी जगह सुगमता से सुनायी पड़ेगी, नेटवर्क कमजोर रहने पर कॉल ड्रॉपिंग का मामला सामने आता है, जिसे संचार कंपनी टावर की संख्या और क्षमता बढ़ाकर कॉल ड्रॉपिंग की समस्या का समाधान करती है. ठीक उसी तरह संघ यानि आरएसएस की आवाज समाज के हर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए नियमित शाखा रूपी टावर को स्थापित करने की आवश्यकता है. उक्त बातें रविवार को नया बाजार केआरके मैदान में केशव तरुण व्यवसाय संयुक्त शाखा में एकत्रीकरण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए दक्षिण बिहार के पूर्व प्रांत प्रचारक सह वर्तमान में मुंबई के नाना पाललकर स्मृति संस्थान संयोजक सह वरिष्ठ प्रचारक शरद राव खंडेलकर ने कही. मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी शरद राव 1997 से 2004 तक दक्षिण बिहार के सह प्रांत एवं प्रांत प्रचारक रहने के दौरान बिहार में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका का निर्वहन किये थे. शनिवार देर शाम लगभग 18 वर्ष के बाद लखीसराय पहुंचे वरिष्ठ प्रचारक से मिलने के लिए पुरानी बाजार थाना चौक स्थित संघ कार्यालय पर कार्यकर्ता का हुजूम लग गया. संघ के शताब्दी वर्ष में संगठन को समाज के हर कोने में विस्तार के लिए कार्यकर्ता को प्रेरित करने पहुंचे वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि हिंदू संगठन के आधार पर ही देश को सशक्त किया जा सकता है. संघ में हर एक वर्ग आयु के लोग आ सकते हैं. व्यक्ति निर्माण का कार्य संघ ने शाखा द्वारा आरंभ किया. अच्छे कार्यकर्ता द्वारा संगठन बढ़ता है. विरोध, अवहेलना और अपेक्षा संगठन के तीन चरण होते हैं. आज संघ के 34 बड़े संगठन देशभर में सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं. किसी भी संगठन को मान्यता प्राप्ति के बाद उसकी सावधानी अधिक होनी चाहिए. संघ को अभी सज्जन शक्ति को जोड़ना है. संघ कार्य के बढ़ने के तीन प्रमुख कारण है जिसमें स्नेह, सातत्व एवं संपर्क शामिल है. मौके पर सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, नगर सहसंचालक विक्रम कुमार, विभाग सेवा प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मधुसूदन कुमार, दिनेश कुमार, हरिनंदन पासवान, कवींद्र कुमार, रूपेश कुमार एवं मंतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन