घोघी में ”पइन खुदाई” का कार्य अधूरा छोड़ ठैकेदार फरार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

घोघी में ‘पइन खुदाई’ का कार्य अधूरा छोड़ ठैकेदार फरार
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पइन खुदाई की सरकारी योजना
पीरीबाजार. बिहार सरकार द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की कवायद को जमीनी स्तर पर पलीता लगाया जा रहा है. ताजा मामला पीरीबाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत घोघी गांव का है, जहां लघु सिंचाई विभाग की ”पइन खुदाई” (नहर निर्माण) की योजना भ्रष्टाचार व लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है. बता दें कि घोघी गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाखों की लागत से पइन खुदाई का कार्य स्वीकृत किया गया था. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य प्रारंभ तो हुआ, लेकिन ठेकेदार ने गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए काम को बीच में ही छोड़ दिया व मौके से फरार हो गया. इससे खेतों तक पानी पहुंचाने वाली यह जीवनदायिनी योजना अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है.ठेकेदार को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट
इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अक्षय कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि कार्य के प्रति घोर लापरवाही व सरकारी नियमों के उल्लंघन के मामले में संवेदक वीरेंद्र कुमार को चिन्हित किया गया है. ठेकेदार वीरेंद्र कुमार को काली सूची में डालने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को विधिवत पत्र लिखा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










