मशरूम उत्पादन को लेकर किसानों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

जिला आत्मा कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को बिहार कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आत्मा द्वारा मशरूम उत्पादक विषय पर प्रारंभ किया गया है
लखीसराय. जिला आत्मा कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को बिहार कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आत्मा द्वारा मशरूम उत्पादक विषय पर प्रारंभ किया गया है. जिसमें जिले के कृषकों को मशरूम उत्पादन के तकनीक, फायदे एवं आर्थिक महत्व के बारे में वृहत जानकारी दी जायेगी. बताते चलें कि मशरूम उत्पादक विषय पर यह तीसरा बैच है. इससे पहले दो बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा कुंदन कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा रिंटू नंदी, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण पुरुषोत्तम कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा अमिताभ कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण के दौरान कृषकों के लिए अल्पाहार, चाय, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गयी है. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार राय द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










