किशोरी ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 6:20 PM
विज्ञापन
टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर गुरुवार की देर शाम आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव का मामला
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम
लखीसरायटाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर गुरुवार की देर शाम आत्महत्या कर ली. परिजन ने मृत किशोरी के फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा एवं पूरी रात शव को आंगन में रखा. शव को शुक्रवार की सुबह अंत्येष्टि के लिए बड़हिया ले जा रहे थे कि हरुहर पुल के समीप टाउन थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर ली . किशोरी की शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बालगुदर निवासी आनंदी यादव की 17 वर्षीय पुत्री विनीता कुमारी गुरुवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. अपर थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि पंखे से लटकर किशोरी के आत्महत्या कर लिए जाने की बात कही जा रही है. शव को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था कि पुलिस ने रास्ते से शव बरामद किया है. परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया है, आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










