ePaper

खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चों को दें शिक्षा

Updated at : 15 May 2024 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चों को दें शिक्षा

खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चों को दें शिक्षा

विज्ञापन

बड़हिया. बीआरसी बड़हिया में बुधवार से दो दिवसीय चहक कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू हुआ. दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक दिन में 42 स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा. इस तरह दो दिनों में कुल 84 स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है. जिसमें प्रथम दिन ट्रेनर संजीत कुमार एवं संदीप कुमार के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है. बताया जा रहा है कि बड़हिया शिक्षांचल अंतर्गत कुल 84 स्कूलों के कक्षा एक के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है. इस संबंध में बीइओ विनोद कुमार साह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अब खेल खेल में शिक्षा दी जानी है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को किताबों का बोझ ना देकर खेल के जरिए शिक्षा से जोड़ा जायेगा, ताकि बच्चे स्कूल आकर अपने नैसर्गिक रूप को बरकरार रखे. मौके पर बीपीएम अरुण कुमार, अभिषेक अंबष्ट, शिक्षक रौशन ठाकुर, शालिनी कुमारी, राजेश गुप्ता, बॉबी कुमारी, शंकर कुमार, रवि नंदन चौधरी, सजंय मोची, धीरेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन