रामपुर गांव में गोली लगने से मिठाई दुकानदार हुआ जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घायल का लखीसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है

विज्ञापन

रविवार देर रात की घटना, किसने चलायी गोली पुलिस लगा रही पता सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोये अवस्था में गोली लगने से एक मिठाई दुकानदार जख्मी हो गया. घटना रविवार की देर रात करीब सवार एक बजे की है. घायल दुकानदार झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला विजय साव बताया जा रहा है, जो रामपुर गांव में शहीद द्वार के समीप मिठाई की दुकान चलाता है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि गोली किसने चलायी और क्यों चलायी इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी घायल का लखीसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. बता दें कि इसके एक दिन पूर्व ही रामपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक कन्हैया कुमार कि गांव के समीप ही बल्लीचक बहियार में पीट कर हत्या कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन