ePaper

मोटे अनाज की खेती पर जोर के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन

Updated at : 12 Aug 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मोटे अनाज की खेती पर जोर के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया गया है. सोमवार को इसकी शुरुआत सदर प्रखंड क्षेत्र के बिलौरी पंचायत मुख्यालय से की गयी है. इससे पूर्व हर्ष लोक मंच पटना से लखीसराय पहुंची इस नुक्कड़ नाटक मंडली को जिला कृषि कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया. डीएओ के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए वाहन को कृषि अभियंत्रण के सहायक निदेशक गुंजन कुमार, आत्मा के लेखापाल पंकज कुमार पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी. आत्मा योजना वित्तीय वर्ष 2024-2025 में मोटे अनाज की खेती को प्राथमिक सूची में रखा गया है. कला जत्था इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोटे अनाज की खेती के महत्व तथा उसके गुणवत्ता को दर्शाते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लखीसराय जिले में तीन दिन तक प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से भी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा. प्रथम दिन सोमवार को बिलौरी, अशोक धाम होते हुए बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. जबकि मंगलवार को सूर्यगढ़ा, पिपरिया और चानन एवं बुधवार को हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन