निस्ता बहियार से चोरी का ट्रैक्टर बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Feb 2026 9:56 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता गांव के बहियार से पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में एक बिना नंबर का ट्रैक्टर बरामद किया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत निस्ता गांव के बहियार से पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में एक बिना नंबर का ट्रैक्टर बरामद किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. बरामद ट्रैक्टर के कई महत्वपूर्ण पुर्जे गायब पाये गये हैं, इससे चोरी की आशंका गहराती जा रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि निस्ता गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बहियार में एक संदिग्ध ट्रैक्टर खड़ा है. सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक मणिकांत कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गेहूं के खेत के बीच खड़े ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया. पुलिस के अनुसार, बरामद ट्रैक्टर के साथ टेलर (ट्रॉली) नहीं मिली है. इसके अलावा बैटरी सहित कई कीमती पार्ट्स भी गायब हैं. ट्रैक्टर पर कोई निबंधन संख्या (नंबर प्लेट) भी नहीं लगी है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर को बहियार में छोड़ दिया और उसके पुर्जे निकाल लिये. इस संबंध में एसआइ मणिकांत कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर फिलहाल लावारिस हालत में बरामद किया गया है और उसके मालिक का अब तक पता नहीं चल पाया है. इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर वास्तविक स्वामी की पहचान की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर स्थानीय क्षेत्र से चोरी किया गया है या किसी अन्य जिले से लाकर यहां छिपाया गया था. घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है और आसपास के थानों से भी समन्वय कर चोरी के मामलों का मिलान किया जा रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन