तेज रफ्तार कार ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
एनएच-80 पर टोचन कर जा रही वेगनआर की चपेट में आया 15 वर्षीय ऋषव, बेहतर इलाज के लिए रेफर
बड़हिया. थाना क्षेत्र के चुहरचक स्थित एनएच-80 पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक वेगनआर कार ने दुकान जा रहे 15 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. जख्मी किशोर की पहचान उफरौर निवासी राजाराम कुमार रजक के पुत्र ऋषव कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेगनआर कार लखीसराय की ओर से आ रही थी व एक क्षतिग्रस्त कार को टोचन कर बड़हिया की तरफ ले जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










