47 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by GOURAV KASHYAP
Updated:
विज्ञापन

पंजवारा पुलिस ने गुरुवार को 47 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

पंजवारा.

पंजवारा पुलिस ने गुरुवार को 47 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि माराटीकर मोड़ से वाहन जांच के क्रम में झारखंड की तरफ से आ रहे बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर के पास से अलग-अलग ब्रांड का कुल 47 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसकी कुल मात्रा 17.8 लीटर है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी राहुल कुमार दास पिता ब्रह्मदेव दास के रूप में है. जिसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन