ब्रेक बाइंडिंग से गरीब रथ के पहियों से उठा धुआं, मचा हड़कंप
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. आनंद विहार से भागलपुर जा रही 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस के ब्रेक में अचानक आयी तकनीकी खराबी के कारण पहियों से भारी धुआं उठने लगा
विज्ञापन
18 मिनट तक अभयपुर स्टेशन पर रुकी रही डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस
पीरीबाजार
. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. आनंद विहार से भागलपुर जा रही 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस के ब्रेक में अचानक आयी तकनीकी खराबी के कारण पहियों से भारी धुआं उठने लगा. ट्रेन के अभयपुर स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोग कोच से बाहर निकलने लगे. घटना के संबंध में स्टेशन प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 10:49 बजे अभयपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी. इसी दौरान ट्रेन के कोच नंबर एचई 12 के ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण धुआं उठने की सूचना मिली. रेलवे की तकनीकी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब 18 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद समस्या को दूर की गयी. रेलवे प्रशासन की सतर्कता से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई. तकनीकी जांच और क्लीयरेंस मिलने के बाद ट्रेन को सुबह 11:17 बजे सुरक्षित रूप से जमालपुर की ओर रवाना किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










