छह विद्यालयों के संसाधन केंद्र को किया दूर: बबलू

जिलान्तर्गत शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बार-बार आवाज उठाने के बावजूद जिला प्रशासन अथवा शिक्षा विभाग के किसी भी पदाधिकारी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है
लखीसराय जिलान्तर्गत शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बार-बार आवाज उठाने के बावजूद जिला प्रशासन अथवा शिक्षा विभाग के किसी भी पदाधिकारी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है. दलालों के दबाव में आकर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड संसाधन केंद्र सूर्यगढ़ा के अंतर्गत आने वाले छह विद्यालय का नाम काटकर प्रखंड संसाधन केंद्र कजरा के अंदर संबद्ध कर दिया गया है. उपरोक्त बातें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार नजदीक के ही संसाधन केंद्र से विद्यालय को संबद्ध होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं करके दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित विद्यालय को सूर्यगढ़ा से हटाकर 15-16 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित कजरा शिक्षांचल के प्रखंड संसाधन केंद्र, कजरा से संबद्ध कर दिया गया है. उसी प्रकार से प्रखंड संसाधन केंद्र, कजरा के नजदीकी विद्यालय को प्रखंड संसाधन केंद्र, सूर्यगढ़ा से संबद्ध कर दिया गया है. यह बिल्कुल न्याय संगत नहीं है और इसमें बिचौलियों का बोलबाला प्रतीत हो रहा है. शिक्षकों को जो नजदीक संसाधन केंद्र की सुविधा मिल रही है, उस सुविधा से वंचित करके परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










