दुकानदार ने चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

नगर स्थित कृष्णा चौक सब्जी मंडी से शुक्रवार की रात को चोरी करते दुकानदार ने एक चोर को पकड़ा लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया.
बड़हिया. नगर स्थित कृष्णा चौक सब्जी मंडी से शुक्रवार की रात को चोरी करते दुकानदार ने एक चोर को पकड़ा लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं उसके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई सामान भी बरामद किये हैं. बरामद सामान में डिजिटल तराजू के साथ-साथ कई अन्य चीजें शामिल हैं. चोरी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बड़हिया निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है. इस संदर्भ में आरोपित विपिन ने बताया कि जिस व्यक्ति ने चोर-चोर कहकर पकड़ा है, उससे पैसे को लेकर पूर्व से विवाद था. इसलिए उसने साजिश के तहत फंसाने का काम किया है, जबकि दुकानदार ने चोरी करते रंगेहाथों पकड़े जाने का बात कहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ा गया है, उसके घर से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. युवक पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










