ePaper

लखीसराय को तीन विकेट से हराकर शेखपुरा ने शील्ड पर किया कब्जा

Updated at : 15 Dec 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय को तीन विकेट से हराकर शेखपुरा ने शील्ड पर किया कब्जा

चंद्रशेखर आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को शेखपुरा ने मेजबान लखीसराय को तीन विकेट से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

गांधी मैदान में आयोजित आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

लखीसराय. समाहरणालय के समीप गांधी मैदान में चल रहे चंद्रशेखर आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को शेखपुरा ने मेजबान लखीसराय को तीन विकेट से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. लखीसराय क्रिकेट अकादमी, बड़हिया नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि जदयू नेता सुजीत कुमार एवं पत्रकार संजीव कुमार के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का देखरेख मशहूर क्रिकेटर सुरेंद्र सूर्या कर रहे थे. इस मैच का लाइव प्रसारण भी यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से किया जा रहा था. क्रिकेट मैच में शेखपुरा टीम ने लखीसराय को कांटे की टक्कर से हराया. जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ. टूर्नामेंट के आयोजक सुरेंद्र सूर्या ने बताया कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है और तनाव से लोग मुक्त होते हैं. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 16 ओवर की मैच में केवल 14 ओवर में ऑल आउट होते हुए कुल 138 रन का लक्ष्य दिया. जबाव में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम ने 15 ओवर में जाकर सात विकेट खोकर 139 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही. लखीसराय टीम के कप्तान सूर्या ने अपनी पहली ही गेंद पर साजन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. तो शेखपुरा टीम के मलिंगा ने बॉलिंग में पांच विकेट और जतिन ने बैटिंग से 49 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को आनंदित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा. शेखपुरा के बॉलर मलिंगा को पांच विकेट लेने को लेकर मैन ऑफ द मैच और जितेन को 49 रन के बेहतरीन बल्ले से योगदान को लेकर मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. क्रांतिकारी महापुरुष चंद्रशेखर आजाद के स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का संचार करने का कार्य किया है. खेल समाप्ति पर विजेता एवं उपविजेता के बीच शील्ड एवं सांत्वना पुरस्कार आयोजकों द्वारा प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन