बिहार दिवस कार्यक्रम में कई बच्चों को नहीं कराया शामिल, प्रशासन सख्त

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Apr 2026 8:21 PM

विज्ञापन

जिले में बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधान व संगीत शिक्षक पर कार्रवाई का पहल शुरू किया गया है

विज्ञापन

डीईओ ने पत्र जारी कर सभी विद्यालय प्रधान एवं संगीत शिक्षक व शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा

24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई का दिया चेतावनी

लखीसराय

जिले में बिहार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधान व संगीत शिक्षक पर कार्रवाई का पहल शुरू किया गया है. शनिवार को डीईओ यदुवंश राम ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, संगीत शिक्षक एवं शिक्षिका को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र में स्पष्ट किया है कि 22, 23 व 24 मार्च को आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में संगीत विषय के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा पूर्व में ही वर्चुअल और लिखित निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई विद्यालय प्रधान एवं संगीत शिक्षक ने छात्रों को कार्यक्रम में शामिल नहीं कराया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. डीईओ ने कहा है कि यह कृत्य न केवल विभागीय आदेश की अवहेलना है, बल्कि सरकारी कार्यक्रम की गरिमा को भी प्रभावित करता है. उन्होंने सभी संबंधित सभी स्कूल प्रधान के साथ संगीत के शिक्षक शिक्षिका को 24 घंटे में स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है. चेतावनी दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर संबंधित विद्यालय प्रधान एवं शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जायेगा. ज्ञात हो बिहार दिवस कार्यक्रम में निर्देश के बावजूद विद्यालय के प्रधान व संगीत विषय के शिक्षक शिक्षिका स्वयं शामिल हुए. हालांकि अपने विद्यालय के संबंधित विषय के छात्र-छात्राओं को शामिल नहीं कराया था. जबकि कुछ विद्यालय प्रधान व शिक्षक ने निर्देश का पालन करते हुए अपने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल कराया था.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन