लखीसराय में आज से 14 अप्रैल तक सीनियर महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में 15 दिवसीय खेल संस्कृति का भव्य माहौल बनने जा रहा है
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सूबे के 34 जिलों से 680 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग, डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन
लखीसराय. शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में 15 दिवसीय खेल संस्कृति का भव्य माहौल बनने जा रहा है, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यानि 31 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक केआरके हाई स्कूल मैदान पर 15 दिनों का राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य डे-नाइट आगाज होगा. सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा व डीएम मिथिलेश मिश्र 31 मार्च को संध्या 5 बजे डे-नाइट फुटबॉल मैच का विधिवत उद्घाटन करेंगे, जो रात्रि 9 बजे तक चलेगा. जिला फुटबॉल एसोसिएशन लखीसराय के सचिव बबलू शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लखीसराय में पहली बार ऐतिहासिक डे-नाइट सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप होने जा रहा है, जिसमें बिहार के 34 जिलों से कुल 680 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी. सभी महिला खिलाड़ियों के ठहरने और संपूर्ण आवासन की व्यवस्था नगर भवन लखीसराय में की गयी है, जबकि सभी ऑफिशियल के आवासन की व्यवस्था होटल रुद्राक्ष में की गयी है. उन्होंने बताया कि डे-नाइट फुटबॉल चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पहले दिन 31 मार्च को संध्या 5 बजे से औरंगाबाद एवं समस्तीपुर जिला फुटबॉल टीम के बीच उद्घाटन खेला जायेगा. डीएम मिथिलेश मिश्र के प्रयास से यह टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सरफाज आलम सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, सचिव केदार यादव व कोशाध्यक्ष संजय कुमार लगे हुए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










