ePaper

नहीं रहे राजद के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिन्हा

Updated at : 06 Jul 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे राजद के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिन्हा

राजद के वरिष्ठ नेता सह कजरा निवासी लगभग 65 वर्षीय अवध किशोर सिन्हा के निधन का समाचार फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रह्राद यादव के करीबी राजद के वरिष्ठ नेता सह कजरा निवासी लगभग 65 वर्षीय अवध किशोर सिन्हा के निधन का समाचार फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है. परिजनों के अनुसार लगभग डेढ़ माह पूर्व हुए ब्रेन हेमरेज की वजह से पटना के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. जिन्हें लगभग 10 दिनों पूर्व चिकित्सक ने जवाब दे दिया था, जिससे इन्हें अपने घर ले आया गया था. शुक्रवार की देर शाम उनके कजरा बाजार स्थित निजी आवास पर निधन हो गया. स्व सिन्हा की असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है. जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रह्राद यादव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नेता सह पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल, लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार आदि कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन