एसटीएफ ने ड्रोन कैमरे की मदद से नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया सर्च अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 6:13 PM
एसटीएफ ने ड्रोन कैमरे की मदद से नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया सर्च अभियान
लखीसराय. जिले में तैनात एसटीएफ टीम ने शुक्रवार को जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान चारों थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से ड्रोन की मदद से पूरे जंगली इलाकों पर नजर रखी गयी. बता दें कि आगामी 13 मई को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है. जिसके अंतर्गत लखीसराय जिला की दोनों विधानसभा सूर्यगढ़ा व लखीसराय में भी मतदान होना है. जिसमें सूर्यगढ़ा विधानसभा के अंतर्गत चार थाना पीरीबाजार, कजरा, बन्नूबगीचा व चानन थाना के कई क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं. जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है. जिसके तहत ही ड्रोन कैमरे की मदद से नक्सल प्रभावित पहाड़ी व जंगली इलाकों पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा अंतर्गत नक्सल प्रभावित इलाकों में 119 मतदान केंद्र हैं. जहां आगामी 13 मई को मतदान कार्य होना है. इस संबंध में नक्सल ऑपरेशन के लिए जिले में तैनात एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. वहीं वर्तमान समय में एसटीएफ को दो ड्रोन कैमरा दिया गया है. जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है. जिससे चुनाव भी नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










