बड़हिया नगर परिषद के एसटीपी निर्माण कार्य में फंसा पेंच

Updated:
विज्ञापन
बड़हिया नगर परिषद के एसटीपी निर्माण कार्य में फंसा पेंच

जिले के दो नगर परिषद बड़हिया व लखीसराय में एसटीपी कार्य कई वर्षों से दाव पेंच में फंसा हुआ है

विज्ञापन

-डीएम मिथिलेश मिश्र ने बड़हिया पहुंचकर सीओ राकेश आनंद के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया

लखीसराय

जिले के दो नगर परिषद बड़हिया व लखीसराय में एसटीपी कार्य कई वर्षों से दाव पेंच में फंसा हुआ है. बड़हिया एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू भी किया गया तो टाल क्षेत्र में जल निकासी का कोई स्रोत नहीं होने के कारण कार्य पर रोक दिया गया है एवं गंगा किनारे ही एसटीपी निर्माण के लिए पटना से स्थल चयन करने का निर्देश दिया गया है. इसी सिलसिले में गुरुवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने बड़हिया पहुंचकर सीओ राकेश आनंद के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया. जहां तकनीकी कारण से गढ़ टोला में बन रहे एसटीपी निर्माण पर रोक लगा दी गयी है. जिलाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा प्रखंड के गंगा के किनारे इंदुपुर, जैतपुर एवं बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण किया गया. सीओ ने बताया कि बड़हिया में सरकारी जमीन नहीं रहने के कारण रैयत से जमीन की क्रय की जा सकती है. बड़हिया में नमामि गंगे की तहत एसटीपी का निर्माण कराया जाना है, लेकिन जमीन को लेकर फिलहाल यह मामला पेंच में फंस चुका है. इधर, लखीसराय शहर में भी किऊल नदी के किनारे एसटीपी का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए स्थल चयन कर अंचलाधिकारी से नो ड्यूज भी ले लिया गया है. नगर परिषद क्षेत्र के लाली पहाड़ी एवं दूसरे छोर पर विद्यापीठ चौक के समीप एसटीपी का निर्माण कराया जाना है. जिसके लिए राशि भी आवंटन हो चुकी है. लखीसराय नगर परिषद में एसटीपी निर्माण के लिए किऊल नदी किनारे पाइप लाइन बिछाने का एस्टीमेट भी बनाया गया है. फिलहाल लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में बनने वाली एसटीपी को लेकर पटना में टेंडर प्रक्रिया होना है. इसके बाद वर्क आर्डर मिलने से कार्य शुरू किया जा सकता है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पूरा होने तक लोगों को अंदेशा लगा ही रहेगा. इस संबंध में डूडा के निदेशक अभिनंदन कुमार ने बताया कि लखीसराय में एसटीपी कार्य को लेकर अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरा नहीं हुआ है. टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद कार्य शुरू किया जायेगा. फिलहाल बड़हिया में एसटीपी के हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है एवं नये स्थल चयन करने का निर्देश प्राप्त है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन