रविवार को बाबा राजाराम कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा

रविवार को बाबा राजाराम कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा
लखीसराय. जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत मतासी गांव के केडी नगर बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्कॉलरशिप 2024 परीक्षा सोमवार को आयोजित की जायेगी. इस संबंध में कॉलेज के संस्थापक श्रवण कुमार ने बताया कि उनके कॉलेज के द्वारा संचालित कोर्स जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा एवं डी फार्मा के सत्र 2024 में नामांकन को लेकर आगामी 20 मई सोमवार को स्कॉलरशिप परीक्षा सुबह 10 बजे से कॉलेज कैंपस में आयोजित की जायेगी. जिसमें इंटर पास सभी संकाय के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें कॉलेज में सुबह नौ बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है. ताकि उनकी योग्यता के अनुसार उनका विकास करवाया जा सके. जिससे हमारे समाज विकास की ओर अग्रसर रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




