महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए हो रही अनेक योजनाएं संचालित: डीएम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 5:46 PM

विज्ञापन

समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

सभी कार्यालयों एवं संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन करें सुनिश्चित

लैंगिक उत्पीड़न विषय पर बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण

लखीसराय

समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गयी. कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 पोश एक्ट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक सह प्रशिक्षक अंकिता कश्यप, आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति वंदना पांडेय एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर श्रीमती पांडेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं नवपौधा भेंट कर सम्मानित किया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है. कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोश अधिनियम, 2013 लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों एवं संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन सुनिश्चित किया. राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप ने प्रशिक्षण के दौरान पोश अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं को शारीरिक, मौखिक एवं गैर-मौखिक यौन उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक संस्थान में आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य है. प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि अनुचित स्पर्श, भद्दी टिप्पणियां, अश्लील चित्र दिखाना आदि यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आते हैं. आंतरिक समिति के सदस्यों को निष्पक्ष जांच, साक्ष्य संकलन एवं गोपनीयता बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. कार्यक्रम में डॉ रूपा, मुखिया जुली कुमारी, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, निजी विद्यालय प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के निदेशक रंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना एवं कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन