एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

लखीसराय के हलसी में एससी-एसटी एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के समय आरोपी शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

हलसी(लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

संयुक्त छापेमारी में मिली सफलता

हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट कांड संख्या 24/25 में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लखीसराय एससी-एसटी थाना और हलसी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान बिल्ली गांव निवासी प्रकाश साव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ रमेश कुमार साव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

नशे की पुष्टि होने पर बढ़ी मुश्किलें

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने राहुल से पूछताछ शुरू की, तो उसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी. शराब पीने की पुष्टि के लिए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी ले जाया गया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद आरोपी द्वारा शराब के सेवन किए जाने की पुष्टि कर दी.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के पुराने मामले के साथ-साथ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के फरार अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन