खाद्यान्न पैकिंग में सेविका सहायिका की भूमिका सराहनीय: डीपीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 8:51 PM
बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए नया बाजार सम्राट अशोक भवन में खाद्य सामग्री की पैकिंग में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका केंद्र संचालन के बाद अपना बहुमूल्य समय दे रही हैं.
लखीसराय. पिछले एक सप्ताह से जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए नया बाजार सम्राट अशोक भवन में खाद्य सामग्री की पैकिंग में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका केंद्र संचालन के बाद अपना बहुमूल्य समय दे रही हैं. निरीक्षक को लेकर सोमवार को पहुंची जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस वंदना पांडेय ने कहा कि पोषण माह में आप सभी की सहभागिता सराहनीय रही है, क्योंकि आप सभी ने अपना अपना आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करते हुए अतिरिक्त कार्य मानव सेवा के रूप में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री की पैकिंग में निस्वार्थ और बहुमूल्य समय दिया है. जो आपके कार्य एवं कर्तव्य के प्रति लग्न को दर्शाता है. खाद्य सामग्री की पैकिंग भी पोषण से जुड़ा हुआ है. इस पोषण माह में अनेकों गतिविधि पर कार्य आप सभी के द्वारा किया गया है. इस पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा एनीमिया, ग्रोथ मॉनेटरी, सप्लीमेंट्री फीडिंग, पोषण भी पढ़ाई भी, टेक्नोलॉजी फॉर वेटर गवर्नमेंट, पर्यावरण की सुरक्षा के अलावा कई अन्य गतिविधि पर कार्य किया गया है. मौके पर सदर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार के अलावा महिला पर्यवेक्षिका मधुमाला कुमारी, निशा कुमारी, रिंकू कुमारी, प्रीति कुमारी के अलावा दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










