ePaper

असामाजिक तत्वों ने राजद प्रत्याशी के वाहन का शीशा तोड़ा

Updated at : 13 May 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने राजद प्रत्याशी के वाहन का शीशा तोड़ा

राजद प्रत्याशी ने गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप, सोमवार की शाम रामपुर गांव की घटना

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने सोमवार की शाम लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान राजद प्रत्याशी अनीता देवी के वाहन का शीशा तोड़ दिया. राजद प्रत्याशी ने बताया कि जब वे श्री गोविंद उच्च विद्यालय मानो रामपुर में बूथ संख्या 238 पर मतदान की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचीं तो वहां एक कम उम्र की लड़की बोगस वोटिंग कर रही थी. रोकने-टोकने पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने उनके साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की की. यहां राजद प्रत्याशी के वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया. राजद प्रत्याशी ने सूर्यगढ़ा पुलिस को मामले की जानकारी दी है. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ईंट फेंक राजद प्रत्याशी के वाहन के पीछे का शीशा तोड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन