13 सूत्री मांगों को ले एनएचएम कर्मियों का विरोध मार्च

एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार को क्रांति दिवस के अवसर पर धरना-प्रदर्शन व विरोध मार्च निकाला.
लखीसराय. समान काम के बदले समान वेतन सहित 13 सूत्री मांगों के समर्थन में 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार को क्रांति दिवस के अवसर पर धरना-प्रदर्शन व विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च के उपरांत डीएम रजनीकांत को राज्य सरकार को संबोधित मांग पत्र सौंप कर पूरी करने का आग्रह किया. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सामूहिक रूप से जिले के एनएचएम कर्मियों ने सदर अस्पताल से जिला समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च व धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महासंघ के जिला मंत्री राम स्वार्थ सिंह ने बताया कि समान कार्य के बदले समान वेतन, कार्य क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी एवं डिजिटल अटेंडेंस का विरोध सहित 13 सूत्री के मांग के समर्थन में जिले के एनएचएम कर्मी 22 जुलाई से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. शुक्रवार को क्रांति दिवस के अवसर पर एनएचएम कर्मियों ने एक बार फिर धरना-प्रदर्शन एवं विरोध मार्च के माध्यम से स्थानीय डीएम रजनीकांत एवं सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा को ज्ञापन देकर सरकार तक मांग पहुंचाने का अनुरोध किया है. प्रदर्शन के दौरान एनएचएम कर्मियों ने एक बार फिर अपनी मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही है. ज्ञात हो एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. जिला मंत्री ने बताया कि हड़ताल के 19 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार के द्वारा एनएचएम कर्मियों की मांग पर किसी तरह का कोई आश्वासन या हड़ताल समाप्त कराने का लेकर कोई पहल नहीं की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




