महारुद्र यज्ञ के ध्वजारोहण को ले निकाली शोभायात्रा
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर थाना क्षेत्र के गरीबनगर गांव में महारूद्र यज्ञ के लिए ध्वजारोहण को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी
विज्ञापन
मेदनीचौकी.
सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर थाना क्षेत्र के गरीबनगर गांव में महारूद्र यज्ञ के लिए ध्वजारोहण को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा को लेकर काली स्थान से गंगा का लाया जल को पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश भरा गया. जिसे उठाकर 11 कन्याओं के साथ ग्रामीण महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने झंडा-पताका के साथ गांव का भ्रमण किया. बाजे-गाजे व ढोल-नगाड़ा के मधुर जयघोष व हर्षोल्लास के साथ यज्ञ स्थल पहुंचकर गरीबनगर गांव से सटे पूर्व दिशा में पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से झंडा गाड़ा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










