किताबों की आड़ में ''''बोतलों'''' का धंधा: पढ़ाई के नाम पर लिया कमरा, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, बालक निरुद्ध

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Apr 2026 6:08 PM

विज्ञापन

कमरे का नजारा देखकर पुलिस पदाधिकारी भी दंग रह गये. कमरे में किताबों और बैगों के बीच विदेशी शराब की बोतलें रखी हुई थीं.

विज्ञापन

19 बोतल विदेशी शराब बरामद

लखीराय. शिक्षा के मंदिर में ज्ञान बटोरने की उम्र में एक नाबालिग अपराध की दलदल में जा गिरा. शहर में पढ़ाई करने के बहाने किराये का कमरा लेकर रह रहे एक छात्र को पुलिस विदेशी शराब शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी पढ़ाई का ढोंग कर पुलिस की नजरों से बच रहा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी ने उसकी कलई खोल दी. जानकारी के अनुसार शहर के कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार दालपट्टी स्थित सोमवार साव मार्केट में लाखोचक का एक नाबालिक छात्र पढ़ाई के नाम पर किराये का मकान ले रखा था लेकिन उसके संदिग्ध गतिविधि रहने पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. वहीं गुरुवार पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर एसआई सुनील कुमार दलबल के साथ अचानक छात्र के कमरे में दबिश दी, तो कमरे का नजारा देखकर पुलिस पदाधिकारी भी दंग रह गये. कमरे में किताबों और बैगों के बीच विदेशी शराब की बोतलें रखी हुई थीं. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि बरामद शराब बोतलों की संख्या 19 है, जिसमें 16 बोतल 750 एमएल के रॉयल स्टेग व तीन बोतल 375 एमएल के रॉयल चैलेंज कंपनी का है. उन्होंने कहा कि नाबालिक तस्कर को निरूद्ध कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

———————————————

शराब के साथ एक तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से शराब पीने के आरोप में पांच पियक्कड़ व देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के दयाल टोला बालू पर से अमिरक पासवान के पुत्र गौरव उर्फ आकाश को 2.650 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप एक बैग से 5.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इसके अलावा बड़हिया से नरेश बिंद के पुत्र अर्जुन बिंद, उदय शंकर महतो के पुत्र सुधीर कुमार, सीताराम महतो के पुत्र दिनेश कुमार, सुरतलाल झा के पुत्र सुभाष झा व सुधीर कुमार के पुत्र रवि रंजन को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

——————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन