दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

हलसी. स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इसके लिए हलसी पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की थी. गिरफ्तार अभियुक्तों में बल्लोपुर गांव निवासी द्वारिका यादव के 40 वर्षीय पुत्र बबलू यादव व बिल्ली निवासी के मथुरा यादव के 55 वर्षीय पुत्र राम लखन यादव शामिल हैं. हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि लंबे समय से फरार वारंटी के विरुद्ध गिरफ्तारी को लेकर वारंट निर्गत किया गया था. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार से दोनों वारंटी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन