नशे की हालत में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

माणिकपुर थाने की पुलिस ने कोनीपार सोनाजान गांव से नशे की हालत में कारे महतो के पुत्र रवीश कुमार को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाने की पुलिस ने कोनीपार सोनाजान गांव से नशे की हालत में कारे महतो के पुत्र रवीश कुमार को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एएसआइ धर्मेंद्र कुमार के लिखित बयान पर माणिकपुर थाने में कांड संख्या 50/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंगलवार को शराबी को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेज दिया गया.
नशे की हालत में युवक लाइब्रेरी में कर रहा था हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के कॉलेज रोड बड़तल्ला स्थित स्टडी लाइब्रेरी में एक युवक नशे की हालत में प्रवेश कर हंगामा कर रहा था. लाइब्रेरी संचालक की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. नंदपुर गांव के रहने वाले राजकुमार सुमन का पुत्र सिद्धार्थ सुमन को मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अजीत सिंह के पुत्र लाइब्रेरी संचालक किशन कुमार के लिखित आवेदन पत्र थाने में कांड संख्या 183/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










